Current Affairs APP

Current Affairs Hindi Quiz: 22 May 2021

हेलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2021 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है। Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Top 10 Questions Based on Current Affairs 22 May 2021

Remaining questions are available in CareersCloud APP, Course Name – Crack Current Affairs 2021 – Click Here to Download

  1. मई 2021 में, गृह मंत्रालय ने Covid-19 के कारण भारत में गैर सरकारी संगठनों (NGO) के लिए पंजीकरण की वैधता बढ़ा दी।
    वे कौन से बिंदु हैं जो विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) से सही रूप से संबंधित हैं?
    A) सभी NGO के वैधता प्रमाण पत्र 30 सितंबर 2021 तक बढ़ाए गए हैं।
    B) विदेशी योगदान प्राप्त करने के लिए, सभी NGO को भारतीय रिजर्व बैंक में एक ‘FCRA खाता’ खोलना होगा।
    C) FCRA संशोधन विधेयक – 2020 के अनुसार, विदेशी योगदान प्राप्त करने के लिए NGO कम से कम 1 वर्ष पुराना होना चाहिए।

    1) केवल C
    2) केवल B और C
    3) केवल A
    4) केवल A और B
    5) केवल B
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3) केवल A
    स्पष्टीकरण:
    गृह मंत्रालय (MHA) ने COVID-19 के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA), 2010 की धारा 50 के तहत नॉन-गवर्नमेंट आर्गेनाईजेशन (NGO) को दिए गए पंजीकरण प्रमाणपत्रों की वैधता 30 सितंबर, 2021 तक बढ़ा दी है।
    i.विदेशी योगदान प्राप्त करने के लिए, सभी गैर सरकारी संगठनों को 30 जून, 2021 से पहले भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मुख्य शाखा (SBI NDMB) में एक ‘FCRA खाता’ खोलना होगा।
    ii.FCRA संशोधन विधेयक – 2020 के अनुसार, विदेशी धन प्राप्त करने के इच्छुक गैर सरकारी संगठनों की आयु कम से कम 3 वर्ष होनी चाहिए और उनके आवेदन से पहले स्वैच्छिक गतिविधियों में INR 15 लाख खर्च किए जाने चाहिए।

  2. COVID-19 महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए पूरे भारत में “एल्डरलाइन” कॉल सेंटर स्थापित किए गए थे। किस मंत्रालय ने ये एल्डरलाइन कॉल सेंटर स्थापित किए हैं?
    1) सूचना और प्रसारण मंत्रालय
    2) कानून और न्याय मंत्रालय
    3) कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
    4) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
    5) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 5) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
    स्पष्टीकरण:
    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने चल रहे COVID-19 महामारी के कारण बुजुर्गों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए एल्डरलाइन परियोजना के तहत राज्यवार कॉल सेंटर शुरू किए हैं। बुजुर्ग टोल फ्री नंबर- 14567 के जरिए कॉल सेंटरों तक पहुंच सकते हैं। मंत्रालय मई 2021 के अंत तक सभी राज्यों में कॉल सेंटरों को चालू करने की दिशा में काम कर रहा है।

  3. “भारतीय भाषा अधिगम” पर अनुप्रयोगों के विकास के लिए एक नवाचार चुनौती शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के साथ किस सरकारी निकाय ने (अप्रैल 2021 में) भागीदारी की?
    1) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    2) MyGov
    3) NITI आयोग
    4) सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन लैंग्वेजेज
    5) दिल्ली विश्वविद्यालय
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) MyGov
    स्पष्टीकरण:
    भारत सरकार के नागरिक जुड़ाव मंच MyGov ने डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एजुकेशन (DHE) के साथ मिलकर “भारतीय भाषा अधिगम” पर एक एप्लिकेशन विकसित करने के लिए एक नवाचार चुनौती शुरू की है।

  4. GIFT इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर में शामिल वैकल्पिक निवेश फंड के लिए विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPL) जारी करने वाला पहला बैंक कौन सा है?
    1) भारतीय स्टेट बैंक
    2) इंडियन ओवरसीज बैंक
    3) HDFC बैंक
    4) कोटक महिंद्रा बैंक
    5) एक्सिस बैंक
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) कोटक महिंद्रा बैंक
    स्पष्टीकरण:
    ट्रू बीकन ग्लोबल के GIFT IFSC AIF को 20 मई, 2021 को FPI लाइसेंस जारी करने के बाद, गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक् (GIFT) इंटरनेशनल फाइनेंसियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) में शामिल अलटरनेट इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) को फॉरेन पोर्टफोलियो इंवेस्टमेंट्स (FPI) लाइसेंस जारी करने वाला कोटक महिंद्रा बैंक पहला बैंक बन गया।

  5. 2021 के टेम्पलटन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
    1) आर्कबिशप डेसमंड टूटू
    2) प्रिंस फिलिप
    3) दलाई लामा
    4) सर मार्टिन रीस
    5) जेन गुडॉल
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 5) जेन गुडॉल
    स्पष्टीकरण:
    वर्ष 2021 का प्रतिष्ठित टेंपलटन पुरस्कार संरक्षणवादी जेन गुडॉल को दिया गया। वह चिम्पांजी पर अपनी विशेषज्ञता और पर्यावरणीय कारणों की विश्वव्यापी वकालत के लिए प्रसिद्ध थी।
    टेंपलटन पुरस्कार दुनिया के सबसे बड़े व्यक्तिगत पुरस्कारों में से एक है, जिसका मूल्य वर्तमान में 1.1 मिलियन पाउंड है।

  6. फोर्ब्स की वार्षिक रैंकिंग के अनुसार 2021 के लिए विश्व में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीट कौन हैं?
    1) विराट कोहली
    2) डाक प्रेस्कॉट
    3) कॉनर मैकग्रेगर
    4) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    5) लियोनेल मेस्सी
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3) कॉनर मैकग्रेगर
    स्पष्टीकरण:
    फोर्ब्स की 2021 के लिए विश्व में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीटों की वार्षिक रैंकिंग जारी की गई। आयरलैंड के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर कॉनर मैकग्रेगर (Conor McGregor) ने 180 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 1313 करोड़) की कुल कमाई के साथ सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। McGregor के बाद फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी (दूसरा) 130 मिलियन अमरीकी डालर के साथ और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (तीसरे) 120 मिलियन अमरीकी डालर के साथ हैं।

  7. संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26)-2021 के पीपुल्स एडवोकेट के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
    1) आलोक शर्मा
    2) सर डेविड एटनबरो
    3) निगेल टॉपिंग
    4) पीटर हिल
    5) जॉन केरी
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) सर डेविड एटनबरो
    स्पष्टीकरण:
    विश्व प्रसिद्ध प्रसारक और प्राकृतिक इतिहासकार सर डेविड एटनबरो को 26वें संयुक्त राष्ट्र (UN) क्लाइमेट चेंज कांफ्रेंस ऑफ़ द पार्टीज (COP26)-2021 के लिए पीपुल्स एडवोकेट के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नवंबर 2021 में ग्लासगो, स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम (UK) में आयोजित किया जाएगा।
    UK और इटली COP-26 की मेजबानी करेंगे।

  8. मई 2021 में कौन सा संगठन ONGC मैंगलोर पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (OMPL) का 100% शेयरधारक बन गया?
    1) मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड
    2) तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड
    3) NTPC लिमिटेड
    4) चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
    5) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1) मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड
    स्पष्टीकरण:
    मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) ने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) से ONGC मैंगलोर पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (OMPL) की 0.00027776 प्रतिशत बकाया इक्विटी होल्डिंग का अधिग्रहण किया।
    इस अधिग्रहण के बाद MRPL की सहायक कंपनी OMPL MRPL की पूर्ण स्वामित्व (100% हिस्सेदारी) वाली सहायक कंपनी बन गई।

  9. FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप कहाँ और कब आयोजित किया जाएगा?
    1) भारत, अक्टूबर 2021
    2) UAE, अक्टूबर 2021
    3) भारत, अक्टूबर 2022
    4) न्यूजीलैंड, अक्टूबर 2021
    5) UAE, अक्टूबर 2022
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3) भारत, अक्टूबर 2022
    स्पष्टीकरण:
    71वीं FIFA कांग्रेस में, FIFA काउंसिल ने अंतर्राष्ट्रीय मैच कैलेंडर के लिए महत्वपूर्ण तिथियों को मंजूरी दी। जिसमें उसने भारत में होने वाले 2022 के अंडर-17 महिला विश्व कप की तारीखों की भी घोषणा की, जो 2022 में 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगा।
    i.FIFA अंडर-17 विश्व कप 2017 के बाद, भारत द्वारा आयोजित यह दूसरा FIFA टूर्नामेंट होगा।

  10. निम्नलिखित धार्मिक ग्रंथों को उनके संबंधित धर्मों से सुमेलित करें:
    i. आदि ग्रंथ                 a. यहूदी धर्म
    ii. तोराह                    b. बुद्ध धर्म
    iii. तत्त्वार्थ सूत्र             c. जैन धर्म
    iv. त्रिपिटक                d. सिख धर्म

    1) i-d, ii-b, iii-a, iv-c
    2) i-b, ii-c, iii-a, iv-d
    3) i-a, ii-d, iii-c, iv-b
    4) i-d, ii-a, iii-c, iv-b
    5) i-b, ii-a, iii-c, iv-d
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) i-d, ii-a, iii-c, iv-b
    स्पष्टीकरण:
    पवित्र ग्रंथ धर्म
    आदि ग्रंथ सिख धर्म
    तोराह  यहूदी धर्म
    तत्त्वार्थ सूत्र जैन धर्म
    त्रिपिटक बुद्ध धर्म






Exit mobile version