Current Affairs APP

Current Affairs Hindi Quiz: 21 January 2022

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 21 जनवरी 2022 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 21 January 2022

  1. जनवरी 2022 में, इंडोनेशिया ने जकार्ता को नई राजधानी शहर ___________ से बदल दिया।
    1) तोमोहन
    2) नुसंतारा
    3) बाटम
    4) बांडुंग
    5) मेडान
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) नुसंतारा
    स्पष्टीकरण:
    इंडोनेशिया संसद ने राजधानी को जकार्ता से बदलने के लिए एक कानून पारित किया है। देश की नई राजधानी को नुसंतारा कहा जाएगा, जो राष्ट्र की पहचान का प्रतीक है, साथ ही आर्थिक गुरुत्वाकर्षण का एक नया केंद्र भी है।
    राजधानी में परिवर्तन का कारण:
    जकार्ता में बाढ़ और जलवायु परिवर्तन का खतरा है जो भीड़भाड़ और वायु प्रदूषण से भी ग्रस्त है।

  2. BRICS विज्ञान प्रौद्योगिकी नवाचार (STI) संचालन समिति की 15वीं बैठक ने निर्णय लिया कि _______ 2022 में पांच कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा और _______ 2022 की अध्यक्षता करेगा।
    1) दक्षिण अफ्रीका; इंडिया
    2) ब्राजील; रूस
    3) चीन; इंडिया
    4) रूस; ब्राज़िल
    5) भारत; चीन
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 5) भारत; चीन
    स्पष्टीकरण:
    17 जनवरी 2022 को BRICS साइंस टेक्नोलॉजी इनोवेशन (STI) संचालन समिति की 15वीं बैठक में निर्णय लिया गया कि भारत 2022 में पांच कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। बैठक के दौरान, भारत ने चीन को अध्यक्षता सौंपी। 2022 के लिए चीन अध्यक्ष होगा।
    i.BRICS 2022 के लिए थीम-“फोस्टर हाई- क्वॉलिट BRICS पार्टनरशिप अशर इन ए न न्यू एरा फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट”
    ii.संजीव कुमार वार्ष्णेय, सलाहकार और प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने BRICS STI संचालन समिति की 15वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

  3. जनवरी 2022 में, ________ US मुद्रा में प्रदर्शित होने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं।
    1) शोंडा राइम्स
    2) माया एंजेलो
    3) सिमोन बाइल्स
    4) लावेर्न कॉक्स
    5) एंजेला डेविस
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) माया एंजेलो
    स्पष्टीकरण:
    अमेरिकी पोएट और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता माया एंजेलो US मुद्रा पर प्रदर्शित होने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं।
    i.यह अमेरिका के अमेरिकी महिला क्वार्टर्स कार्यक्रम का एक हिस्सा है।
    ii.माया एंजेलो को उनकी आत्मकथा “आई नो व्हाई द केज्ड बर्ड सिंग्स” के लिए जाना जाता है।

  4. जनवरी 2022 में जारी RBI – डिजिटल भुगतान सूचकांक के अनुसार, सितंबर 2021 में डिजिटल भुगतान ________% बढ़कर 304.06 हो गया, जबकि सितंबर 2020 में यह 217.74 था।
    1) 20.43%
    2) 10.76%
    3) 39.64%
    4) 26.97%
    5) 48.75%
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3) 39.64%
    स्पष्टीकरण:
    RBI ने सितंबर 2021 के लिए RBI – डिजिटल भुगतान सूचकांक (RBI-DPI) जारी किया, सूचकांक के अनुसार डिजिटल भुगतान सितंबर 2020 में 217.74 के मुकाबले 39.64 प्रतिशत बढ़कर यह सितंबर 2021 में 304.06 हो गया।

  5. उस भारतीय महिला क्रिकेटर का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जनवरी 2022 में) वर्ष 2021 की ICC महिला T20I टीम में नामित किया गया था।
    1) स्मृति मंधाना
    2) मिताली राज
    3) झूलन गोस्वामी
    4) हरमनप्रीत कौर
    5) शैफाली वर्मा
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1) स्मृति मंधाना
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को 2021 ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की वर्ष की महिला T20I टीम में नामित किया गया था।
    i.स्मृति मंधाना भारत की वह सर्वोच्च स्कोरर हैं जिन्होंने 2021 में 31.87 की औसत से 255 रन बनाए।
    ii.यह तीसरी बार भी है जब स्मृति मंधाना ने 2018 (ओपनर) और 2019 (नंबर तीन) के बाद T20I टीम ऑफ द ईयर का खिताब जीता।
    नोट- पुरुषों की महिलाओं की सूची में किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं है।

  6. उस संगठन का नाम बताइए, जिसने हाल ही में (जनवरी 2022 में) कला और मानविकी श्रेणी के तहत QS-व्हार्टन रीइमेजिन एजुकेशन अवार्ड 2021 में स्वर्ण पदक जीता है।
    1) विराट फाउंडेशन
    2) रैप्सोडी म्यूजिक फाउंडेशन
    3) भारतीय शास्त्रीय संगीत और कला फाउंडेशन
    4) नीमराना म्यूजिक फाउंडेशन
    5) मेहली मेहता म्यूजिक फाउंडेशन
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) रैप्सोडी म्यूजिक फाउंडेशन
    स्पष्टीकरण:
    चेन्नई स्थित रैप्सोडी म्यूजिक फाउंडेशन ने कला और मानविकी के तहत QS-व्हार्टन रीइमेजिन एजुकेशन अवार्ड 2021 (स्वर्ण) जीता है।
    i.रीइमेजिन एजुकेशन अवार्ड को शिक्षा जगत में ऑस्कर माना जाता है। जो एशिया और दुनिया में पहले नंबर पर है।
    ii.रैप्सोडी- क्रिएटिव इंटेलिजेंस डिलीवर को दो गोल्ड अवार्ड मिले। इसने क्षेत्रीय पुरस्कार – एशिया और कला और मानविकी के लिए अनुशासन पुरस्कार जीता है।

  7. जनवरी 2022 में, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) ने इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) में अपनी ___________ इक्विटी हिस्सेदारी _________ को बेच दिया।
    1) 7.56%; इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
    2) 4.93%; तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड
    3) 5.68%; गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
    4) 4.93%; इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
    5) 5.68%; तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) 4.93%; इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
    स्पष्टीकरण:
    इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) ने इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी का 4.93% इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) को बेच दिया।
    i.IGX भारत का पहला प्राकृतिक गैस एक्सचेंज है जिसे देश में गैस व्यापार को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है। इसके प्रवर्तक IEX और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) हैं।

  8. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने हाल ही में (जनवरी 2022 में) 2022 सीज़न के अंत तक खेल से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्हें किस वर्ष मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला?
    1) 2009
    2) 2015
    3) 2019
    4) 2004
    5) 2017
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) 2015
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाड़ी पद्म पुरस्कार से सम्मानित सानिया मिर्जा ने 2022 सीज़न के अंत में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला डबल के पहले दौर में साथी नादिया किचेनोक (यूक्रेन) के साथ हार के बाद यह घोषणा की।
    पुरस्कार और सम्मान:
    2004 में टेनिस के लिए अर्जुन पुरस्कार
    2006 में खेलों के लिए पद्म श्री
    2015 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार)
    2016 में खेलों के लिए पद्म भूषण

  9. तुहिन A सिन्हा के साथ “द लीजेंड ऑफ बिरसा मुंडा” पुस्तक का सह-लेखन किसने किया?
    1) केवल धीर
    2) अमृता प्रीतम
    3) कुणाल बसु
    4) अंकिता वर्मा
    5) कमला दास
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) अंकिता वर्मा
    स्पष्टीकरण:
    महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ‘द लीजेंड ऑफ बिरसा मुंडा’ नामक एक पुस्तक का विमोचन किया, जिसे तुहिन A सिन्हा ने लिखा है और अंकिता वर्मा सह-लेखक हैं।
    i.पुस्तक एक कम प्रसिद्ध आदिवासी नायक, बिरसा मुंडा की कहानी है, जिसने अपने आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए दमनकारी ब्रिटिश राज के खिलाफ साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी।

  10. 44वां कोकबोरोक दिवस भारतीय राज्य त्रिपुरा में कब मनाया जाता है?
    1) 18 जनवरी 2022
    2) 16 जनवरी 2022
    3) 19 जनवरी 2022
    4) 17 जनवरी 2022
    5) 20 जनवरी 2022
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3) 19 जनवरी 2022
    स्पष्टीकरण:
    कोकबोरोक दिवस, जिसे त्रिपुरी भाषा दिवस के रूप में भी जाना जाता है, कोकबोरोक भाषा को विकसित करने के उद्देश्य से 19 जनवरी को भारतीय राज्य त्रिपुरा में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
    i.यह दिन 1979 में कोकबोरोक की आधिकारिक भाषा के रूप में प्रारंभिक मान्यता का स्मरण कराता है।
    ii.19 जनवरी 2022 को 44वें कोकबोरोक दिवस के रूप में मनाया गया है।
    iii.कोकबोरोक ‘कोक’ से लिया गया है जिसका अर्थ है “मौखिक” और “बोरोक” का अर्थ है ”लोग” या ”मानव”। यह उत्तर पूर्व भारत की प्राचीन भाषाओं में से एक है।





Exit mobile version