फुटबॉल -2022 AFC महिला एशियन कप वेन्यू – मुंबई, अहमदाबाद और भुवनेश्वर

India host AFC Women's Asian Cup India 202226 मार्च 2021 को एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) और AFC महिला एशियाई कप भारत 2022 स्थानीय आयोजन समिति (LOC) ने 2022 के AFC महिला एशियाई कप के लिए 3 अंतिम स्थानों की घोषणा की जो 20 जनवरी से 6 फरवरी 2022 तक भारत में आयोजित होंगे। 

टूर्नामेंट स्थल:

  • D.Y.  पाटिल स्टेडियम – नवी मुंबई, महाराष्ट्र
  • ट्रांसस्टेडिया (EKA एरिना) – अहमदाबाद, गुजरात
  • कलिंगा स्टेडियम – भुवनेश्वर, ओडिशा

नोट – पहले, नवी मुंबई में  D.Y. पाटिल स्टेडियम का उपयोग 2017 में FIFA अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी के लिए किया गया था।

i.टूर्नामेंट के लिए क्वालीफायर 15-25 सितंबर 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा।

ii.भारत 2022 में FIFA महिला अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी भी करेगा।

हाल के संबंधित समाचार:

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से 2023 FIFA महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। FIFA ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को प्रथम 32-टीम महिला चैम्पियनशिप के लिए मेजबानी का अधिकार दिया। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आयोजित होने वाला पहला महिला विश्व कप है।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के बारे में:

अध्यक्ष – प्रफुल्ल पटेल (वह FIFA परिषद के सदस्य भी हैं)
उपाध्यक्ष  – सुब्रत दत्ता
स्थापना – 1937
मुख्यालय – नई दिल्ली

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) के बारे में:

अध्यक्ष – शेख सलमान बिन अब्राहिम अल खलीफा
महासचिव – दातो विंडसर जॉन
मुख्यालय – कुआलालंपुर, मलेशिया
स्थापना – 1954





Exit mobile version