जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने 18वें CSI SIG eGov पुरस्कार 2020 में प्रशंसा का पुरस्कार जीता

Ministry-of-Tribal-Affairs-bags-Award-of-Appreciation-in-the-18th-CSI-SIG-E-Governance-Awards-202012 फरवरी 2021 को, जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने विभिन्न ICT पहलों के माध्यम से आदिवासियों को बदलते भारत में सशक्त बनाने के लिए अपने पर्फोमेंस डैशबोर्ड की 18वीं कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया (CSI) की ई-गवर्नेंस पर स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIGe-Gov) अवार्ड्स 2020 परियोजना श्रेणी पुरस्कार के तहत प्रशंसा पुरस्कार जीता। 

आदिवासी मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. नवलजीत कपूर ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह सम्मान प्राप्त किया।

पर्फोमेंस डैशबोर्ड के बारे में:

i.जनजातीय मामलों के मंत्रालय का पर्फोमेंस डैशबोर्ड एक ऑनलाइन मंच है जो सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मंत्रालय की 11 योजनाओं या पहलों के बारे में अद्यतन और वास्तविक कालिक विवरण प्रदान करता है।

ii.डैशबोर्ड मंत्रालय, राज्यों और 41 मंत्रालयों की विभिन्न योजनाओं के प्रदर्शन पर भी नज़र रखता है और यह सुनिश्चित करता है कि शेड्यूल ट्राइब (ST) के कल्याण फंड का सही उपयोग हो।

CSI SIG ईगवर्नेंस अवार्ड्स:

i.CSI SIG ईगवर्नेंस अवार्ड्स, कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया (CSI) द्वारा राज्य, विभागों, जिलों और परियोजना स्तर द्वारा ई-गवर्नेंस में योगदान को मान्यता देने के लिए स्थापित किए गए पुरस्कारों की एक श्रृंखला है।

ii.पुरस्कार CSI-SIGegov द्वारा आयोजित किए गए थे।

प्रोजेक्ट श्रेणी पुरस्कार के तहत उत्कृष्टता पुरस्कार:

उत्तराखंड:

i.गोपन विभाग, उत्तराखंड सरकार और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, उत्तराखंड राज्य इकाई ने ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में एक पहल, ई-कैबिनेट (ई-मंत्रिमंडल) की शुरुआत के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार जीता।

ii.उताराखंड भारत में ई-कैबिनेट शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया।

ओडिशा:

आवास और शहरी विकास विभाग, ओडिशा सरकार और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, ओडिशा राज्य इकाई ने पुरी में “सुजल” ड्रिंक फ्रॉम टैप मिशन के तहत स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट सिस्टम के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार जीता।

अन्य 18वें CSI SIG eGov अवार्ड्स 2020 के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

हाल के संबंधित समाचार:

16 जनवरी, 2021 को 70वें SKOCH शिखर सम्मेलन (SKOCH पब्लिक पॉलिसी फोरम) का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था, जिसके दौरान SKOCH ग्रुप द्वारा SKOCH अवार्ड्स 2021 को विभिन्न मंत्रालयों को प्रस्तुत किया गया था। ये निम्नानुसार विस्तृत हैं:

MoTA को ई-गवर्नेंस के लिए SKOCH चैलेंजर अवार्ड और इसकी पहल के लिए 3 गोल्ड अवार्ड्स प्राप्त हुए। SKOCH चैलेंजर अवार्ड ई-गवर्नेंस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय (MoTA) को प्रदान किया गया।

मंत्रालय को लगातार दूसरे वर्ष SKOCH चैलेंजर अवार्ड प्राप्त हुआ। इसे केंद्रीय (MoTA) मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्राप्त किया।

कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (CSI) के बारे में:

CSI भारत भर के कंप्यूटर पेशेवरों का एक गैर लाभकारी समाज है।

CSI अनुसंधान, ज्ञान साझा करने, कैरियर में बढ़ने के लिए छात्र समुदाय का समर्थन करने और समाज के सभी क्षेत्रों में IT में प्रगति के लाभों का उपयोग करने वाली गतिविधियों में काम करने में शामिल है।
अध्यक्ष-  गौतम महापात्रा
मुख्यालय- मुंबई, महाराष्ट्र
गठन- 1965 में 

CSI-SIGe-Gov के बारे में:

ई-गवर्नेंस पर विशेष रुचि समूह (SIGe-Gov) CSI का एक हिस्सा है जो CSI SIG e-Gov के आयोजन के लिए जिम्मेदार है।





Exit mobile version