कर्नाटक के CM B.S. येदियुरप्पा ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 2,46,207 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ राज्य बजट प्रस्तुत किया

Karnataka CM Yediyurappa presents Budget 2021कर्नाटक के मुख्यमंत्री (CM) B.S. येदियुरप्पा, जिनके पास वित्त पोर्टफोलियो भी है, उन्होंने वित्त वर्ष 2021-22 (‘कर्नाटक विकास पत्र 2021’) के लिए राज्य बजट 2,46,207 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ प्रस्तुत किया।

  • बजट में कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया गया था।
  • यह एक राजस्व घाटा बजट था, 2021-22 के लिए अनुमानित राजस्व घाटा 15,134 करोड़ रुपये है।
  • बजट का आकार 8,314 करोड़ रुपये हैं जो 2020-21 में आवंटित बजट से अधिक है।
  • कर्नाटक का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 2020-21 में 2.6% से गिरा था।

राजकोषीय संकेतक

राजस्व व्यय – 1,87,405 करोड़ रुपये 

पूंजीगत व्यय – 44,237 करोड़ रुपये 

राजकोषीय घाटा – 59. 240 करोड़ रुपये (सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का 3.48%)

प्रमुख घोषणाएँ

  • 7,795 करोड़ रुपये को ‘बेंगलुरु मिशन 2022’ के तहत बेंगलुरु के समग्र विकास के लिए आवंटित किया गया है।
  • बेंगलुरू में उपनगरीय रेल परियोजना के लिए 850 करोड़ रुपये।
  • फिरोजाबाद, कालाबुरागी जिले में 350 करोड़ रुपये की लागत से 500 मेगावाट क्षमता की इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) सौर ऊर्जा पार्क की स्थापना की जाएगी।
  • जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये।
  • जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये।
  • कर्नाटक में पशु धन की सुरक्षा के लिए प्रत्येक जिले के लिए एक गोशाला।
  • विजयपुरा जिले के इतांगिहल गाँव में आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना के तहत फूड पार्क की स्थापना।
  • 2 करोड़ रुपये टेली-ICU को मजबूत करने के लिए दी गई।

औद्योगिक पार्क

12 औद्योगिक पार्क – प्लास्टिक पार्क, फूड पार्क, इकोटूरिज्म पार्क, ट्री पार्क, सिग्नेचर बिजनेस पार्क, सोलर पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव।

पूरा बजट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक के बारे में:

राज्यपाल – वजुभाई वाला
राजधानी – बेंगलुरु





Exit mobile version