अवनि लेखरा ने 2021 पैरालंपिक स्पोर्ट अवार्ड्स में ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण’ का सम्मान जीता

Avani Lekhara bags 'Best Female Debut'भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा, जिन्होंने 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में निशानेबाजी में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है, उन्होंने 2021 पैरालंपिक स्पोर्ट अवार्ड्स में “सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण” का सम्मान जीता। पुरस्कारों की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति द्वारा की गई।

  • वह पैरालंपिक खेलों के एकल संस्करण में 2 पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • भारत ने पैरालंपिक खेलों में 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य सहित अभूतपूर्व 19 पदक जीते।

2021 पैरालंपिक खेल पुरस्कार के अन्य विजेता:

खिलाड़ी खेल वर्ग
एडम पेस्का (चेक गणराज्य) बोकिया सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण विजेता
डाइडे डी ग्रूट (नीदरलैंड) टेनिस सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट
मार्सेल हग (स्विट्जरलैंड) पैरा एथलेटिक्स सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट
ग्रेट ब्रिटेन रग्बी टीम रग्बी सर्वश्रेष्ठ टीम
डॉ अंजा हिर्शमुएलर (जर्मनी) सर्वश्रेष्ठ अधिकारी

मुख्य विशेषताएं:

i.अवनी लेखारा जयपुर, राजस्थान की 20 वर्षीय निशानेबाज हैं। उन्होंने 2021 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में स्वर्ण पदक जीता है।

ii.उन्होंने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्टैंडिंग SH1 इवेंट में कांस्य भी जीता।

अन्य पुरस्कार और सम्मान:

i.उन्हें 2021 में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और रवि कुमार दहिया के साथ भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ii.2021 में, राजस्थान सरकार ने महिला और बाल विकास विभाग के तहत अवनि लेखरा को ‘बेटी बचाओ और बेटी पढाओ’ परियोजना के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया।

पैरालिंपिक के बारे में:

  • पहला पैरालंपिक खेल 1960 में रोम, इटली में आयोजित किया गया था
  • पैरालंपिक प्रतीक में 3 ‘एगिटोस’ होते हैं (जिसका अर्थ है ‘आई मूव’)
  • 2020 टोक्यो पैरालिंपिक का आदर्श वाक्य – “यूनाइटेड बाय इमोशन”
  • अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष – एंड्रयू पार्सन्स
  • भारत की पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष – दीपा मलिक




Exit mobile version