Current Affairs PDF

विश्व मस्तिष्क दिवस 2022 – 22 जुलाई

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

World Brain Day - June 22 2022न्यूरोलॉजिकल रोगों और उनके प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी (WFN) प्रतिवर्ष 22 जुलाई को विश्व मस्तिष्क दिवस (WBD) मनाता है।

विश्व मस्तिष्क दिवस 22 जुलाई को WFN की स्थापना की वर्षगांठ का भी प्रतीक है।

WFN अपने 2022 के प्रयासों को सभी मस्तिष्क विकारों से लड़ने पर केंद्रित कर रहा है और यह पहचान दिला रहा है कि वे कितने अक्षम हो सकते हैं।

संदेश दुनिया को हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य के महत्व को दिखाएगा।

  • WBD 2022 की थीम – “ब्रेन हेल्थ फॉर ऑल”

पार्श्वभूमि:

  • WFN की जन जागरूकता & वकालत समिति ने 22 सितंबर 2013 को वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ़ नेफ्रोलॉजी(WCN), काउंसिल ऑफ डेलीगेट्स असेंबली में प्रस्तावित किया कि 22 जुलाई को मस्तिष्क स्वास्थ्य पर जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व मस्तिष्क दिवस के रूप में मनाया जाए।
  • पहला विश्व मस्तिष्क दिवस 22 जुलाई 2014 को मनाया गया।

WBD 2022 अभियान:

i.WBD 2022 अभियान विश्व स्तर पर इन पांच प्रमुख संदेशों पर ध्यान केंद्रित करेगा:

जागरूकता – मानसिक, सामाजिक और शारीरिक भलाई के लिए मस्तिष्क का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है

निवारण – मस्तिष्क के कई रोग रोके जा सकते हैं

वकालत – इष्टतम मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता है

शिक्षा – मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए सभी के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है

पहुँच – मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए संसाधनों, उपचार और पुनर्वास के लिए समान पहुंच आवश्यक है

WBD अभियान के सह-अध्यक्ष: प्रोफेसर टिसा विजेरत्ने और प्रोफेसर डेविड डोडिक।

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी(WFN):

न्यूरोलॉजिकल सदस्य समाजों के एक संघ के रूप में, 1957 में ब्रुसेल्स में वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी का गठन किया गया था।

मुख्यालय– लंदन, यूनाइटेड किंगडम
स्थापित– 1957
अध्यक्ष– प्रो. वोल्फगैंग ग्रिसोल्ड